SEEKHO ENGLISH
PARTS OF SPEECH:- PARTS OF SPEECH 8 प्रकार के होते है जो निम्न प्रकार हैं -
1- NOUN (संज्ञा)
2-PRONOUN (सर्वनाम)
3-VERB (क्रिया)
4- ADVERB (क्रिया विशेषण)
5- ADJECTIVE (विशेषण)
6- PREPOSITION (संबंधसूचक)
7- CONJUNCTION (संयोजक)
8- INTERJECTION ( विस्मयादिबोधक )
Noun (संज्ञा)
व्यक्ति, स्थान, वस्तु या भावना के नाम को Noun कहते हैं।
In English, a Noun is the name of a person, place, thing or feeling.
👉 Noun क्या होता है?
अंग्रेज़ी में जब भी हम किसी व्यक्ति (person), स्थान (place), वस्तु (thing) या भावना (feeling) की बात करते हैं, तो उस नाम को Noun कहा जाता है।
NOUN संज्ञा
A noun is a word used as the name of a person, place, or thing ( संज्ञा उस शब्द को कहते है जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के लिये प्रयोग होता है।)
जैसे : - व्यक्ति में : - राम, मोहन,श्याम,राधा,सीता, भाई,बहन, माता ,पिता, आदि। Like: - In person: - Ram, Mohan, Shyam, Radha, Sita, brother, sister, mother, father, etc.
स्थान में : - देश,प्रदेश,गाँव,शहर,दिल्ली,मुंबई, भारत,अमेरिका आदि, In Location :- Country, State, Village, City, Delhi, Mumbai, India, America etc.,
नोट : - वस्तु में हर वह वस्तु आती है जिसे हम देखकर,सुनकर,चखकर,छूकर या सूंघकर बता सकते हैं कि वह वस्तु क्या है। जैसे : - देखकर हम बता देते हैं कि यह वस्तु, दुकान है,मकान है,पहाड़ है,नदी है आदि।
आवाज़ सुनकर बता देते हैं कि यह बिल्ली है,कुत्ता है,शेर है,हाथी है आदि ।
स्वाद चखकर बता देते हैं कि यह चीनी है,नमक है,चाय है,दूध है,फल है,मेवा है, आदि।
छूकर बता देते हैं कि पत्थर है,मिट्टी है,लोहा है,कपड़ा है आदि।
सूंघकर बता देते हैं कि यह फूल है,तेल है,घी है आदि।
Note: - Every thing comes in the object which we can tell by seeing, hearing, tasting, touching or smelling what that object is. Like: -
By seeing we tell that this object is a shop, a house, a mountain, a river etc.
Hearing the sound, we tell whether it is a cat, a dog, a lion, an elephant etc.
By tasting the taste, we tell whether it is sugar, salt, tea, milk, fruit, nuts, etc.
We tell by touching that it is stone, soil, iron, cloth etc.
We tell by smelling that it is flower, oil, ghee etc.
📘 Types of Noun (संज्ञा के प्रकार)
- Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)
- Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)
- Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
- Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा)
- Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)
🧩 Examples of Noun (उदाहरण)
1️⃣ Proper Noun:
Ram goes to school daily. – राम रोज़ स्कूल जाता है।
Delhi is the capital of India. – दिल्ली भारत की राजधानी है।
Ram goes to school daily. – राम रोज़ स्कूल जाता है।
Delhi is the capital of India. – दिल्ली भारत की राजधानी है।
2️⃣ Common Noun:
The boy is playing football. – लड़का फुटबॉल खेल रहा है।
The teacher is very kind. – शिक्षक बहुत दयालु हैं।
The boy is playing football. – लड़का फुटबॉल खेल रहा है।
The teacher is very kind. – शिक्षक बहुत दयालु हैं।
3️⃣ Collective Noun:
A team of players is practicing. – खिलाड़ियों की एक टीम अभ्यास कर रही है।
A bunch of flowers looks beautiful. – फूलों का गुच्छा सुंदर दिखता है।
A team of players is practicing. – खिलाड़ियों की एक टीम अभ्यास कर रही है।
A bunch of flowers looks beautiful. – फूलों का गुच्छा सुंदर दिखता है।
4️⃣ Material Noun:
Gold is a precious metal. – सोना एक कीमती धातु है।
Milk is good for health. – दूध स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
Gold is a precious metal. – सोना एक कीमती धातु है।
Milk is good for health. – दूध स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
5️⃣ Abstract Noun:
Honesty is the best policy. – ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है।
Childhood is the best part of life. – बचपन जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा है।
Honesty is the best policy. – ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है।
Childhood is the best part of life. – बचपन जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा है।
📘 Summary:
👉 Noun किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या भावना का नाम होता है। यह पाँच प्रकार का होता है — Proper, Common, Collective, Material, और Abstract Noun।