Present Perfect Tense

Present Perfect Tense

🧩 Present Perfect Tense किसे कहते हैं?

Present Perfect Tense उस काम के लिए प्रयोग किया जाता है जो अभी-अभी पूरा हुआ हो या जिसका असर अभी तक बना हुआ हो

He has just gone out ( वह अभी-अभी बाहर गये हैं I अर्थात:- आप थोड़ी देर से आये हो)
He has eaten all the apples. (उसने सारे सेब खा लिए हैं I अर्थात:- एक भी नहीं छोड़ा) 
I have finished my work.(मैंने अपना कार्य समाप्त कर लिया है I अर्थात:- मैं अब फ्री हूँ)

पहचान: वाक्य के अंत में प्रायः – चुका है, चुके हैं, चुकी है,लिया है, किया है,आ है,ई है,ए है,आदि आता है।

🔹 Structure (संरचना)

Subject + has/have + V3 (Past Participle) + Object

  • I, We, You, They तथा बहुवचन कर्ता के साथ have लगता है।
  • He, She, It, तथा एक वचन कर्ता के साथ has लगता है।
Note:- इस पूरे tense में verb की हमेशा third form आती है I 

✨ Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)

Subject Example (English) Meaning (Hindi)
I I have finished my homework.
I have eaten lunch.
मैंने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है।
मैंने दोपहर का खाना खा लिया है।
We We have completed the project.
We have bought a new car.
हमने प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है।
हमने नई कार खरीदी है।
You You have done a great job.
You have learned English.
तुमने बहुत अच्छा काम किया है।
तुमने अंग्रेज़ी सीखी है।
He He has gone to school.
He has watched the movie.
वह स्कूल गया है।
उसने फिल्म देखी है।
She She has written a letter.
She has cooked the food.
उसने एक पत्र लिखा है।
उसने खाना बनाया है।
It It has rained heavily.
It has stopped working.
भारी बारिश हुई है।
यह काम करना बंद कर चुका है।
They They have played football.
They have gone to market.  
उन्होंने फुटबॉल खेला है।
वे बाज़ार गए हैं।

❓Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)

Structure: Subject + has/have + not + V3 + Object

➡️ Example: I have not finished my homework. (मैंने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया है।)
➡️ Example: She has not gone to school. (वह स्कूल नहीं गई है।)

❔ Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)

Confirmatory:- ऐसे प्रश्न जो क्या से शुरू होते हैं और जिनका जवाब सिर्फ हाँ/नहीं (yes/no) पर पूरा हो सकता है आगे कुछ और कहना ज़रूरी नहीं I 

Structure: Has/Have + Subject + V3 + Object?
➡️ Example: Have you eaten food? (क्या तुमने खाना खा लिया है?)
➡️ Example: Has he come home? (क्या वह घर आ गया है?)

Informatory:- ऐसे प्रश्न जिनमे प्रश्नवाचक शब्द (कब,क्यों,कहाँ,कैसे,क्या) आदि वाक्य के बीच में आते हैं 

Q.W.+ Has/Have + Subject + V3 + Object?

➡️ Example: Why have you not eaten food? (तुमने खाना क्यों नहीं खाया है?)
➡️ Example: Where has he gone this time? (वह इस समय कहाँ गया है?)

Important Note:- पूरा ज़रूर पढ़ें :- 👇

जैसा कि हम जानते है कि past indefinite tense की पहचान में अन्त में आ,ई,ए आता है और इनके साथ है लग जाये मतलब आ है,ई है, ए है तो वह present perfect tense होता है लेकिन इससे कहीं ज्यादा यह ध्यान देना ज़रूरी है कि...
present perfect tense में वर्तमान में कोई कार्य पूरा या ख़त्म तो हो जाता है लेकिन उस कार्य का असर अभी तक बाकी रहता है जबकि past indefinite tense में past में कोई कार्य पूरा होता है और उसका असर भी उसी के साथ ख़त्म हो जाता है 
जैसे:- मान लीजिए आपने किसी से पूछा," तलहा कहाँ है?आजकल दिख नहीं रहा है I"
उसने जवाब दिया,"तलहा दिल्ली चला गया I"
👀ध्यान से देखिये इस जवाब में अन्त में गया शब्द के साथ है  नहीं आया यानि यह past indefinite में बनना चाहिए लेकिन यह present perfect में बनेगा क्यूंकि तलहा इस समय दिल्ली में ही है यानि उसके जाने का असर अभी उसपर बाकी है इसलिए Talha went to Delhi ╳  Talha has gone to Delhi ✔
बिलकुल इसी तरह " गया गया गया" में पहला गया→ व्यक्ति का नाम, दूसरा गया→स्थान का नाम और आखिरी गया→ go वर्ब का second रूप went है जो past indefinite में लगता हैI इस तरह  " गया गया गया" = Gaya went to Gaya होना चाहिए लेकिन चूँकि गया अभी भी गया में है वहाँ से आया नहीं है यानि जाने का असर अभी उस पर बाकी है इसलिए सही sentence होगा= "Gaya has gone to Gaya."  



💡 Extra Tips:

  • “Just”(अभी-अभी), “Already”(पहले ही), “Yet”(अभी तक-negative और interrogative में), “Ever”(कभी-सिर्फ interrogative में), “Never”(कभी नहीं) आदि शब्द अक्सर इस tense में आते हैं।
  • 👉 I have just finished my work. (मैंने अभी-अभी काम पूरा किया है।)
  • 👉 Have you ever seen the Taj Mahal? (क्या तुमने कभी ताजमहल देखा है?)
⬆ ऊपर जाएं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.