TENSE INTRODUCTION (काल परिचय ):-
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए:-
1 - I write a letter daily.
2 - I wrote a letter yesterday.
3 - I shall write a letter tomorrow.
वाक्य 1 में verb write present time (वर्तमान समय) की और इशारा कर रही है .
वाक्य 2 में verb wrote past time (बीते हुए समय) की और इशारा कर रही है .
वाक्य 3 में verb shall write future time (भविष्य के समय) की और इशारा कर रही है .
इस प्रकार कोई verb या तो present time की और इशारा करती है या past या future की और.
इस प्रकार tense मुख्य रूप से तीन तरह के होते हैं -
The Present(वर्तमान काल), the Past(भूत काल), the Future(भविष्य काल)
( tense शब्द लैटिन भाषा के tempus शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है - time (समय)
किसी क्रिया का काल किसी कार्य या घटना के समय को दर्शाता है.
Note:- कभी - कभी past tense present time को और present tense future time को दर्शाता है.
जैसे :-
I wish I knew the answer ( काश मुझे जवाब पता होता - Past Tense - Present Time)
I wish I knew (simple past tense) है लेकिन समय यह बताता है कि मैं जवाब नहीं जानता हूँ
Let's wait till he comes. ( उसके आने तक हम इंतज़ार करें - Present Tense - Future Time)
इनके बारे में हम विस्तार से आगे जानेंगे. ( इसमें कहा गया है कि जब तक आता है (present tense), हमें इन्तेज़ार करना होगा (future time)
Read About: Common noun
