Present Continuous Tense (वर्तमान जारी काल)

Present Continuous Tense


 

🕒 Present Continuous Tense (वर्तमान जारी काल)

🌿 परिभाषा (Definition)

Present Continuous Tense का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई कार्य अभी इस समय हो रहा होता है या चल रहा होता है।
इस tense से हमें यह पता चलता है कि क्रिया जारी है (काम चल रहा है)

पहचान :- हिन्दी वाक्य की क्रिया के अन्त में 'रहा है','रही है',रहा हूँ','रहे हैं' आदि शब्द आते है


⚙️ संरचना (Structure)

🔹 Affirmative (Positive-सकारात्मक) Sentences:

Subject + am/is/are + Verb + ing + Object

SubjectHelping Verb
Iam
He / She / It / Singular Nounis
You / We / They / Plural Nounare

✴️ उदाहरण (Examples for All Subjects)

🔸 With “I”

  • I am reading a book.         मैं एक किताब पढ़ रहा हूँ ।

  • I am writing a letter.          मैं एक पत्र लिख रख रहा हूँ 

  • I am learning English.       मैं अंग्रेजी सीख रहा हूँ 

  • I am drinking water.          मैं पानी पी रहा हूँ 

🔸 With “He / She / It”

  • He is playing cricket.        वह क्रिकेट खेल रहा है

  • He is watching TV.            वह टीवी देख रहा है

  • She is cooking food.         वह खाना बना  रही है

  • She is singing a song.        वह एक गीत गा रही है

  • It is raining heavily.           तेज बारिश हो रही है

🔸 With “You / We / They”

  • You are studying English.           आप अंग्रेजी पढ़ रहे हैं।  

  • You are helping your friend.       आप अपने मित्र की सहायता कर रहे हैं। 

  • We are going to school.               हम विद्यालय जा रहे हैं। 

  • We are doing our homework.       हम अपना गृह कार्य कर रहे हैं। 

  • They are playing in the park.        वे पार्क में खेल रहे हैं। 

  • They are cleaning the room.         वे कमरा साफ़ कर रही हैं। 

  • आइये इन सब examples को वीडियो द्वारा और आसानी से समझते हैं :- 


🚫 Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)

Subject + am/is/are + not + Verb + ing + Object

Examples:

  • I am not reading now.                         मैं अब नहीं पढ़ रहा हूँ। 

  • He is not watching TV.                       वह टीवी नहीं देख रहा है। 

  • She is not cooking food.                     वह खाना नहीं बना रही है। 

  • You are not doing your work.             तुम अपना कार्य नहीं कर रहे हो। 

  • They are not playing football.            वे फुटबॉल नहीं खेल रहे है 


❓ Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)

1- 'क्या' से शुरू होने पर:-

Am/Is/Are + Subject + Verb + ing + Object + ?

Examples:

  • Am I speaking the truth?         क्या मैं सच बोल रहा हूँ? 

  • Is he coming now?                  क्या वह अब आ रही है?

  • Is she writing a letter?             क्या वह पत्र लिख रही है? 

  • Are you studying English?       क्या तुम अंग्रेजी पढ़ रहे हो?

  • Are they playing outside?        क्या वे बाहर खेल रहे है?

2- प्रश्नवाचक शब्द (कब,क्यों,कहाँ,कैसे आदि)वाक्य के बीच में आने पर:- 

Q.W.(when,why,where,how etc.) + Am/Is/Are + Subject + Verb + ing + Object + ?
    
        where are you going?              तुम कहाँ जा रहे हो?
        what is she doing here?           वह यहाँ क्या कर रही है?
        why are you crying?                तुम क्यों चिल्ला रहे हो?

💡 ध्यान देने योग्य बातें (Important Notes)

  1. इस tense में क्रिया के साथ हमेशा “ing” लगता है।
    जैसे – go → going, play → playing, eat → eating

  2. “am/is/are” का चयन subject के अनुसार किया जाता है।

  3. Present Continuous का प्रयोग “इस समय चल रहे कार्यों” के लिए किया जाता है, जैसे –

    • The sun is shining.

    • Birds are flying in the sky.

    • Children are laughing.


🧠 अभ्यास (Practice Time)

नीचे दिए वाक्यों को Present Continuous Tense में बदलिए:

  1. He (play) cricket.

  2. They (read) a story.

  3. She (cook) food.

  4. I (write) a letter.

  5. You (watch) TV.

(Answer: He is playing cricket, They are reading a story, She is cooking food, I am writing a letter, You are watching TV.)


✅ निष्कर्ष (Conclusion)

Present Continuous Tense यह बताता है कि कोई काम इस समय हो रहा है। 

पूरे Tense का वीडियो यहाँ देखें:-

यह tense रोज़मर्रा की English बोलचाल में बहुत अधिक प्रयोग होता है।
इसे समझने और बोलने का सबसे अच्छा तरीका है — daily examples बोलने की आदत डालना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.